खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संबोधन के दौरान आगामी पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों के सराहनीय प्रदर्शन के बाद उनकी लगन और तैयारी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमकने की उनकी क्षमताओं पर भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “टोक्यो ओलंपिक के ठीक बाद, हमारे खिलाड़ी पूरे दिल से पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में लगे हुए हैं। अगर हम सभी खिलाड़ियों को एक साथ लें, तो उन सभी ने लगभग नौ सौ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। यह बहुत बड़ी संख्या है।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश को कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जो पहली बार होंगी। उन्होंने कहा, “निशानेबाजी में, हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आ रही है। टेबल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने क्वालीफाई किया है। हमारी शूटर बेटियां भी भारतीय शॉटगन टीम का हिस्सा हैं। इस बार हमारी टीम के सदस्य कुश्ती और घुड़सवारी में भी उन श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें उन्होंने पहले कभी भाग नहीं लिया था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार खेलों में एक अलग स्तर का उत्साह देखने को मिलेगा।‘’

भारत के पिछले प्रदर्शन को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ महीने पहले, हमने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हमारे खिलाड़ियों ने शतरंज और बैडमिंटन में भी शानदार प्रदर्शन किया है।”

प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से हैशटैग #चीयरफोरभारत का उपयोग करके एथलीटों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह करते हुए पेरिस ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए देश की सामूहिक उम्मीद को भी व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में वे पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली भारतीय टीम से मिलेंगे और पूरे देश की ओर से उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोल्लम के अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी के 73वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विश्व सेवा दिनम समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश का वार्षिक निर्यात लगभग ₹2 लाख करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…

6 घंटे ago

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

12 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

12 घंटे ago