राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेता अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। आज नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा, टीडीपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), शिव सेना (शिंदे गुट), जेडी (एस) और एनडीए के अन्य घटक दलों के नवनिर्वाचित सांसद शामिल होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए संसदीय दल की बैठक से पहले आज सुबह जनता दल यूनाइटेड संसदीय दल की बैठक भी होने वाली है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को मंत्रिमंडल गठन पर एनडीए सहयोगियों के साथ चर्चा करने की जिम्मेदारी दी गई है। कल जेपी नड्डा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ लंबी बैठकें की। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, मनसुख मांडविया और अश्विनी वैष्णव के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावड़े सहित अन्य लोग शामिल हुए। जदयू के कई नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…