बिज़नेस

पावरग्रिड को शिक्षण और विकास के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई, तीसरी बार एटीडी बेस्ट अवार्ड्स से सम्मानित किया गया

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) को व्यावसायिक परिणामों को लेकर प्रतिभा विकास के रणनीतिक दृष्टिकोण के लिए प्रतिष्ठित एटीडी बेस्ट अवार्ड्स- 2024 से सम्मानित किया गया है। पावरग्रिड भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसयू) है।

अमेरिका स्थित एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी) की ओर से स्थापित एटीडी बेस्ट अवार्ड्स शिक्षण और विकास (एलएंडडी) के क्षेत्र में सबसे सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है। यह उन संगठनों को सम्मानित करता है, जो एक रणनीतिक व्यावसायिक उपकरण के रूप में प्रतिभा विकास का लाभ उठाते हैं और प्रभावी कर्मचारी विकास अभ्यासों के माध्यम से उद्यम-व्यापी सफलता का प्रदर्शन करते हैं। यह रैंकिंग उच्च प्रमाणिकता और वैश्विक प्रतिष्ठा वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की ओर से एक कठिन मूल्यांकन और आकलन प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित की जाती है।

इस साल का सम्मान व्यापक विद्युत पारेषण (ट्रांसमिशन) नेटवर्क के कुशल रखरखाव और विशाल परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन को लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और मशीन लर्निंग जैसी नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए पावरग्रिड के अभिनव दृष्टिकोण को रेखांकित करता है। यह मान्यता पावरग्रिड को शिक्षण और विकास के क्षेत्र में पूरे विश्व के विशिष्ट संगठनों में शामिल करती है। यह तीसरा अवसर है जब पावरग्रिड को एटीडी बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इससे पहले साल 2021 और 2023 में भी सीपीएसयू को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।

यह उपलब्धि पावरग्रिड के कर्मचारियों के समर्पण व कड़ी मेहनत और निरंतर सीखने व कौशल संवर्द्धन को प्रोत्साहित करने वाले वातावरण को बढ़ावा देने में नेतृत्व की रणनीतिक दृष्टि का प्रमाण है। पावरग्रिड अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने और प्रतिभा का पोषण करके विद्युत पारेषण के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान करना जारी रखने को लेकर अच्छी स्थिति में है।

अमेरिका के लुइसियाना स्थित न्यू ऑरलियन्स में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार पावरग्रिड की ओर से निदेशक (कार्मिक) डॉ. यतींद्र द्विवेदी और सीजीएम (एचआरडी) बिपिन किशोर मुंडु ने प्राप्त किया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

8 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

8 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

8 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

10 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

10 घंटे ago