प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – आयुष्मान भारत के आज सात वर्ष पूरे हो गए है। सितंबर 2018 में रांची से शुरू की गई यह विश्व की सबसे बड़ी सरकारी सहायता प्राप्त स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना से देश की स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव आया है। इससे 55 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वस्थ भारत, विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की कुंजी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान भारत के कारण देश के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांति आ रही है। इस योजना के सात साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसने वित्तीय सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने दिखाया है कि कैसे क्षमता, करुणा और तकनीक मानव सशक्तिकरण को आगे बढ़ा सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे लेख “आयुष्मान भारत – एक वायदे से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए एक जन आंदोलन तक।” को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि यह परिवर्तन प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार के संकल्प का प्रमाण है और देश कितना आगे पहुँच गया है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…