भारत

प्रयागराज रेलवे द्वारा पिछले दो दिनों में रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया

प्रयागराज महाकुम्भ के द्वितीय अमृत स्नान मौनी अमावस्या के पर्व पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज रेलवे मंडल द्वारा पिछले दो दिनों में रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए होल्डिंग एरिया और कलर कोडेड आश्रय स्थलों के माध्यमों से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित तरीके से रवाना किया गया।

परंपरा के अनुसार इस दिन करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए आते हैं। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के महाकुम्भ में सुरक्षित आवागमन के लिये प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकार्ड मेला स्पेशल और नियमित ट्रेनों का संचालन किया। पर्व के दिन 29 जनवरी को शहर के सभी रेलवे स्टेशनों से रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। पर्व के दूसरे दिन 30 जनवरी को भी लगभग 175 स्पेशल ट्रेनों के साथ 300 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं। पिछले दो दिनों में प्रयागराज रेल मण्डल ने 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया।

प्रयागराज रेल प्रशासन ने बताया कि मौनी अमावस्या पर्व और उसके दूसरे दिन मिलाकर लगभग 700 से अधिक नियमित और मेला स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन किया गया। इनमें से सर्वाधिक ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन से हुआ, इसके अलावा एनसीआर के नैनी, छिवकी, सूबेदारंगज, एन आर के प्रयाग, फाफामऊ और पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग और झूंसी स्टेशनों से भी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में सफल भीड़ प्रबंधन के लिये पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुरूप तीर्थ यात्रियों को होल्डिंग एरिया, कलर कोडेड आश्रय स्थलों और कलर टिकट के जरिये दिशावार उनकी ट्रेनों तक पहुंचाया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में जरूरी स्वास्थ्य, पीने के पानी, शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध करवा कर तीर्थयात्रियों को सुगम और सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशन तक पंहुचाया गया। पर्व के दिन रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों कंट्रोल रूम और वॉच टॉवर से भीड़ प्रबंधन की निगरानी और संचालन करते रहे।

Editor

Recent Posts

भारत ने टीबी से होने वाली मौतों की दर में अब तक की सर्वाधिक 38% की कमी दर्ज की, जो वैश्विक स्तर पर हुई 35% की कमी से अधिक है

भारत ने क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है,…

9 मिनट ago

कैब को किराए पर लेने से संबंधित प्रस्तावित सुधारों से व्यावसायिक अवसर बढ़ेंगे और यात्री सेवाओं में सुधार होगा

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कैब को किराए पर देने के कारोबार को आसान…

12 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026’ में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' में हिस्सा लिया। उन्होंने…

15 मिनट ago

भारी उद्योग मंत्रालय को पीएलआईएसीसी योजना के अंतर्गत 10 गीगावॉट उन्नत रसायन सेल विनिर्माण क्षमता के लिए 22 निविदाएं प्राप्त हुई

भारी उद्योग मंत्रालय को भारत में गीगा-स्तरीय उन्नत रसायन सेल (एसीसी) विनिर्माण संयंत्र बनाने के…

21 मिनट ago

CCRAS-CARI और दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में औषधीय पौधों की विविधता का दस्तावेजीकरण करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…

15 घंटे ago

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…

15 घंटे ago