भारत

बिहार में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की तैयारियां पूरी

बिहार में कल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। इस चरण में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित विधानसभा क्षेत्रों और सीमांचल, मगध, शाहबाद, कोसी और मिथिलांचल क्षेत्रों में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता एक हजार 302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 136 महिला उम्‍मीदवार शामिल हैं।

मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। सुरक्षा कारणों से कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही होगा। ऐसे मतदान केन्द्रों की संख्या एक हजार 202 है।

इस चरण में 45 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की व्‍यवस्‍था की गई है। निर्वाचन आयोग ने पटना में मुख्‍य चुनाव अधिकारी कार्यालय में एक अत्याधुनिक नियंत्रण और कमान केंद्र स्थापित किया है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 595 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला मतदानकर्मी करेंगी। 21 दिव्यांग मतदान केंद्रों का संचालन दिव्यांगकर्मी करेंगे। 316 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में एनडीए की ओर से सबसे अधिक 53 प्रत्‍याशी भारतीय जनता पार्टी की ओर से और 44 उम्‍मीदवार जनता दल यूनाइटिड से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास ने 15, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने छह और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारे हैं। महागठबंधन की ओर से राष्‍ट्रीय जनता दल 71 और कांग्रेस सैंतीस सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मुकेश सहनी के नेतृत्व वाले विकासशील इंसान पार्टी ने आठ और सीपीआई-माले ने छह सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के 12 कैबिनेट मंत्रियों के भाग्य का फैसला होगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

8 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

9 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

9 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

10 घंटे ago