भारत

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां जारी; 12 राज्यों और एक केन्‍द्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर मतदान कल

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल होने वाले मतदान के लिए तैयारियां जोरों पर है। इस चरण में 12 राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसमें केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्‍थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्‍ट्र की 8-8, मध्‍य प्रदेश की 6 असम और बिहार की 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ की 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा तथा जम्‍मू और कश्‍मीर की 1-1 सीट पर मतदान होगा। मध्‍य प्रदेश की बेतूल संसदीय सीट पर दूसरे चरण में होने वाला मतदान बहुजन समाज पार्टी के प्रत्‍याशी के निधन के कारण तीसरे चरण में होगा। इस चरण में कुल एक हजार एक सौ 98 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में है। बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के शेष भाग के लिए भी मतदान इसी चरण में होगा।

असम में, करीमगंज, दिमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग जिलों के कुछ दूर-दराज के इलाकों में मतदानकर्मी वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए हैं। दूसरे चरण में दक्षिण और मध्य असम की पांच लोकसभा सीटों पर 61 उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं केरल की 20 लोकसभा सीटों के लिए एक सौ 94 उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

राजस्थान में कल टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे।

महाराष्‍ट्र की 8 लोकसभा सीटों के लिए भी कल वोट डाले जाएंगे। इसमें विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र की बुलधाना, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल, हिंगोली, नांदेड़ और परभनी सीटें शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये तीन संसदीय क्षेत्रों – राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में कल मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने लेह में योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया

लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) में 3 माह (400 घंटे) का योग कल्याण प्रशिक्षक…

12 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए PM-RKVY के अंतर्गत 335 करोड़ रुपये की मदर सैंक्शन जारी की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए…

12 घंटे ago

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह…

13 घंटे ago

ईशा सिंह ने ISSF विश्‍व कप निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता; मनु भाकर को कांस्‍य पदक

भारत की ईशा सिंह ने आज चीन के हांगचो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी…

13 घंटे ago

अमरीका और ईरान के सैन्य हमले रूकने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग छह प्रतिशत की गिरावट

अमरीका और ईरान द्वारा सप्ताहांत में सैन्य हमले रूकने के बाद आज वैश्विक कच्चे तेल…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज CRPF के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं…

14 घंटे ago