राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर किसी को यह समझना चाहिए कि डॉक्टर रोगियों की जान बचाने के लिए सभी उपाय करते हैं, लेकिन फिर भी अगर कोई अप्रिय घटना हो जाए तो डॉक्टरों या अस्पताल कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कई बार रोगी के परिजन गुस्से में आकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो गलत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कोई भी डॉक्टर अपने रोगियों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन कभी-कभी विज्ञान के पास भी सभी समाधान नहीं होते हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में कल भारत…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…
ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…
नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज…
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया…