भारत

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सईद अताहसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सी. वी. आनंद बोस का त्यागपत्र भी स्वीकार कर लिया है। इस बीच लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उनके संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और…

1 घंटा ago

DPIIT और GeM ने भारत के सार्वजनिक खरीद पारितंत्र में बहुभाषी पहुँच को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी), जो डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी…

2 घंटे ago

फीफा विश्व कप: केप वर्दे की टीम ने स्पेन को 0-0 से बराबरी पर रोका, बेल्जियम और मिस्र का मैच भी 1-1 से ड्रॉ

फीफा विश्व कप में केप वर्दे की टीम ने प्रबल दावेदार स्पेन को शून्‍य-शून्‍य से…

3 घंटे ago

दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमरीकी वायुसेना ठिकाने पर बी-52 बमवर्षक विमान हादसे में आठ लोग मारे गए

अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित अमरीकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने…

3 घंटे ago

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ाया

सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर…

3 घंटे ago