भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत और अल्जीरिया के बीच गहरे आर्थिक सहयोग के लिए आह्वान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत और अल्जीरिया के बीच गहरे आर्थिक सहयोग के लिए आह्वान किया है। अल्जीयर्स में अल्जीरिया-भारत आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने तथा सहयोग के एक नए युग की दिशा में गति प्रदान करने पर बल दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा के अंतर्गत अल्जीयर्स में हैं।

अल्जीरियाई भारत आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि अल्‍जीरिया के नेतृत्व के साथ विभिन्न चर्चाओं में यह स्पष्ट है कि अल्जीरिया विकास और निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में अफ्रीका में एक प्रमुख निवेशक है और अल्जीरिया और भारत दोनों के बीच बहुत अच्छे आर्थिक संबंध हैं, लेकिन अभी भी पूरी क्षमता का दोहन किया जाना बाकी है, राष्ट्रपति ने मेक इन इंडिया पहल में अल्जीरिया की कंपनियों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत और अल्जीरिया को एक साथ काम करना जारी रखना चाहिए।

अल्जीरिया यात्रा के तीसरे दिन में आज राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाली हैं। राष्ट्रपति भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति बाद में सिद्दी अब्‍देल्‍ला साईंस एण्‍ड टेक्‍नोलॉजी पोल युनिवर्सिटी को संबोधित करेंगी। वह रोमन रूंस मोसोलियम और हम्मा गार्डन का भी दौरा करेंगी। अल्जीयर्स से आकाशवाणी समाचार के लिए मायुषा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

3 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल असम का दौरा करेंगे; गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…

3 घंटे ago