insamachar

आज की ताजा खबर

President Draupadi Murmu honoured with Fiji's highest honour - 'Companion of the Order of Fiji'; also addressed the Fiji Parliament
भारत मुख्य समाचार

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी के सर्वोच्‍च सम्‍मान- ‘कम्‍पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्‍मानित; फिजी की संसद को भी संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्‍हें फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने फि‍जी की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच जारी 75 वर्षों के राजनयिक सहयोग को याद किया।

फिजी यात्रा के बाद राष्‍ट्रपति मुर्मु कल से नौ अगस्‍त तक न्‍यूजीलैंड के सफर पर रहेंगी। वे गर्वनर जनरल सिंडी कीरो के निमंत्रण पर न्‍यूजीलैंड जाएंगी। वहां वे सिंडी कीरो और प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लुक्‍सोन के साथ द्विपक्षीय बैठके करेंगी, शिक्षा संबंधी एक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मु की विदेश यात्रा का अंतिम पडाव तिमोर लेस्‍टे है वे दस अगस्‍त को वहां पहुंचेंगी। इन यात्राओं से इस क्षेत्र में भारत के कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलने की संभावना है। साथ ही इसके जरिए प्रशांत और दक्षिण-पूर्व देशों के साथ भारत के संबंधों को आगे बढाने की देश की प्रतिबद्धता पर भी जोर परिलक्षित है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज सुवा स्टेट हाउस में फिजी के राष्ट्रपति, रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-फिजी संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि स्टेट हाउस में, उन्होंने राज्य प्रमुखों के आवासों का सौरीकरण परियोजना के विकास की भी समीक्षा की। यह परियोजना भारत के सहयोग से चलाई जा रही है, जिसका उद्घाटन पिछले वर्ष फरवरी में किया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *