भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “मुझे कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत की दूसरी राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “आपकी ये यात्रा हमारे ऐतिहासिक संबंधों और मैत्रीमय में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। दोनों देशों के बीच एक विशेष संबंध रहें जो बेहद घनिष्ठ और जीवंत है।”

राष्ट्रपति ने कहा, कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय ने कतर को अपना दूसरा घर बना लिया है और वे स्थानीय समाज में सरलता से घुलमिल गए हैं। मैं उनकी शानदार देखभाल के लिए आपका और कतर के लोगों का बहुत आभारी हूं।

राष्ट्रपति ने कहा, भारत और कतर के बीच आज रणनीतिक साझेदारी समझौतों पर हुए हस्ताक्षर इस बात का प्रमाण है कि हम अपने आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी तैयार करने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध है। ये हमारे लोग की भावना और प्रयास का भी सम्मान है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, भारत और कतर दोनों ही अपने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नवाचार और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कतर ने 2030 के लिए अपनी राष्ट्रीय विकास रणनीति तैयार की है, जबकि भारत का विजन 2047 तक “विकसित भारत” बनने का है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की आपकी राजकीय यात्रा हमारे दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी, जिससे हमारे लोगों को लाभ होगा। हम मित्रता और सहयोग के इन सदियों पुराने बंधनों को महत्व देते हैं और इन संबंधों को और मजबूत बनाने की आशा करते हैं।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने कहा, पिछले वर्ष हमने अपने सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति देखी, विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में, जिसमें व्यापार और आपसी निवेश के क्षेत्र में हमारे दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अतिरिक्त, हमारे देशों ने एक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने के लिए एक समझौता किया, जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विकसित करने और हमारे दोनों लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस संदर्भ में मैं कतर में भारतीय समुदाय के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त करना चाहूंगा, जो हमारे देश के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हमारे दो मित्र देशों के बीच एक सामाजिक सेतु का काम करता है।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने कहा, जैसा कि हमने सभी क्षेत्रों में भारत की उल्लेखनीय प्रगति देखी है, हमें विश्वास है कि भारतीय अर्थव्यवस्था आने वाले दशकों में भी फलती-फूलती रहेगी। अपने ऐतिहासिक संबंधों और साझा हितों के आधार पर हम विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा स्रोत प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग हमारी भविष्य की रणनीतियों का एक अनिवार्य हिस्सा होगा।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने कहा, मैं अपने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्थन देने और मजबूत बनाने की हमारी इच्छा को दोहराना चाहूंगा। मैं आपके गर्मजोशी भरे आतिथ्य और सम्मान के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में 5,400 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये की लागत…

14 मिन ago

भारत और जापान ने मंत्रिस्तरीय वार्ता के माध्‍यम से ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया

भारत और जापान, जापान-भारत स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी के अंतर्गत ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को…

21 मिन ago

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगाममादा राबुका ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

फिजी गणराज्य के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगाममादा राबुका ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

26 मिन ago

भारत और फिजी ने स्वास्थ्य एवं मानकीकरण, क्षमता निर्माण और कई बड़ी परियोजनाओं सहित सात समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया

भारत और फिजी ने स्वास्थ्य एवं मानकीकरण, क्षमता निर्माण तथा कई बड़ी परियोजनाओं के संबंध…

3 घंटे ago

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट…

3 घंटे ago

GeM पोर्टल ने अपनी स्थापना के बाद से संचयी GMV में 15 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने 2016 में अपनी स्थापना के बाद से संचयी सकल व्यापारिक मूल्य…

3 घंटे ago