भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “मुझे कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत की दूसरी राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “आपकी ये यात्रा हमारे ऐतिहासिक संबंधों और मैत्रीमय में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। दोनों देशों के बीच एक विशेष संबंध रहें जो बेहद घनिष्ठ और जीवंत है।”

राष्ट्रपति ने कहा, कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय ने कतर को अपना दूसरा घर बना लिया है और वे स्थानीय समाज में सरलता से घुलमिल गए हैं। मैं उनकी शानदार देखभाल के लिए आपका और कतर के लोगों का बहुत आभारी हूं।

राष्ट्रपति ने कहा, भारत और कतर के बीच आज रणनीतिक साझेदारी समझौतों पर हुए हस्ताक्षर इस बात का प्रमाण है कि हम अपने आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी तैयार करने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध है। ये हमारे लोग की भावना और प्रयास का भी सम्मान है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, भारत और कतर दोनों ही अपने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नवाचार और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कतर ने 2030 के लिए अपनी राष्ट्रीय विकास रणनीति तैयार की है, जबकि भारत का विजन 2047 तक “विकसित भारत” बनने का है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की आपकी राजकीय यात्रा हमारे दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी, जिससे हमारे लोगों को लाभ होगा। हम मित्रता और सहयोग के इन सदियों पुराने बंधनों को महत्व देते हैं और इन संबंधों को और मजबूत बनाने की आशा करते हैं।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने कहा, पिछले वर्ष हमने अपने सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति देखी, विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में, जिसमें व्यापार और आपसी निवेश के क्षेत्र में हमारे दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अतिरिक्त, हमारे देशों ने एक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने के लिए एक समझौता किया, जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विकसित करने और हमारे दोनों लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस संदर्भ में मैं कतर में भारतीय समुदाय के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त करना चाहूंगा, जो हमारे देश के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हमारे दो मित्र देशों के बीच एक सामाजिक सेतु का काम करता है।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने कहा, जैसा कि हमने सभी क्षेत्रों में भारत की उल्लेखनीय प्रगति देखी है, हमें विश्वास है कि भारतीय अर्थव्यवस्था आने वाले दशकों में भी फलती-फूलती रहेगी। अपने ऐतिहासिक संबंधों और साझा हितों के आधार पर हम विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा स्रोत प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग हमारी भविष्य की रणनीतियों का एक अनिवार्य हिस्सा होगा।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने कहा, मैं अपने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्थन देने और मजबूत बनाने की हमारी इच्छा को दोहराना चाहूंगा। मैं आपके गर्मजोशी भरे आतिथ्य और सम्मान के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।

Editor

Recent Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर करने के लिए DPIIT ने फुटवियर संबंधी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन किया

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…

4 घंटे ago

लोकायन 26: INS सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…

5 घंटे ago

QCI और NSIC ने लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हैदराबाद के बिबीनगर स्थित एम्स की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

5 घंटे ago