भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा स्थित झंडा चौक में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लोगों ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है, वह उनकी यादों में सदैव अंकित रहेगा। उन्होंने इस स्वागत-सत्कार के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस स्कूल का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की शुरुआत की गई और थी और 2022 में निफ्ट की स्थापना की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रयास यहां के युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। इसी वजह से दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव अच्छे पर्यटन स्थल हैं। पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पर्यटन के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलना हमें और उदार और संवेदनशील बनाता है।

Editor

Recent Posts

HAL ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को हल्के लड़ाकू विमान-तेजस और एचटीटी 40 सौंपे

विमानन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज ऑफ योगा एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के लोनावाला के कैवल्यधाम में गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 19 सितंबर को “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को सुबह लगभग 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली…

6 घंटे ago

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी भंडारण सीमा 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिन कर दी

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा 15 दिनों की चीनी भंडारण सीमा को बढ़ाकर…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह…

7 घंटे ago