भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति-भवन में वार्षिक सांस्कृतिक-उत्सव ‘विविधता का अमृत-महोत्सव’ का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि विविधता का अमृत महोत्सव के दूसरे संस्करण में लोगों को पांच राज्यों- कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तथा दो केंद्र-शासित प्रदेशों- लक्षद्वीप और पुडुचेरी की जीवंत सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने का मौका मिलेगा। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि इस उत्सव में लगभग 500 कारीगर और बुनकर भाग ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस महोत्सव में भाग लेने और दक्षिण भारत की कला एवं संस्कृति के बारे में जानने का आग्रह किया। इससे सभी कारीगरों और कलाकारों का मनोबल भी बढ़ेगा।

भारत की समृद्ध विविधता का उत्सव मनाने और उसे प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रपति भवन में ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को सात अलग-अलग संस्करणों में संरचित किया गया है, जो उत्तर-पूर्व, दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य क्षेत्र और केंद्र शासित प्रदेशों को समर्पित हैं।

इस उत्सव का दूसरा संस्करण दक्षिणी राज्यों पर केंद्रित है। यह महोत्सव आगंतुकों के समक्ष कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की समृद्ध विरासत व जीवंत संस्कृतियों को प्रस्तुत करता है। यह महोत्सव इन राज्यों के आर्टिस्ट, कारीगरों, कलाकारों, लेखकों और पाक विशेषज्ञों को सांस्कृतिक प्रदर्शनों, हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनियों, साहित्यिक परिक्षेत्र, सूचनात्मक कार्यशालाओं, फूड कोर्ट आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा।

यह महोत्सव आम जनता के लिए 6 से 9 मार्च, 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। यह गेट नॉर्थ एवेन्यू से राष्ट्रपति भवन के नजदीक है। बुकिंग https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन की जा सकती है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की

सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों…

8 घंटे ago

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और नवाचार को प्रोत्साहन हेतु DPIIT ने फोनपे और शेल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की…

8 घंटे ago

TDB-DST ने दिल्ली स्थित मेसर्स वन2एक्स टेक प्राइवेट लिमिटेड को स्वदेशी एजेंटिक एआई तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत को वैश्विक अग्रणी देश के रूप में…

8 घंटे ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की, चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय और व्यावसायिक गोलमेज बैठकों में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक…

9 घंटे ago