insamachar

आज की ताजा खबर

President Draupadi Murmu leaves for a week-long visit to Angola and Botswana
भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला और बोत्सवाना की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। वे आज रात अंगोला पहुंचेंगी। किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन दोनों अफ्रीकी देशों की यह पहली राजकीय यात्रा है। यह यात्रा अफ्रीका के साथ अपने संबंधों को बढाने और वैश्विक दक्षिण देशों के साथ साझेदारी को मज़बूत करने पर केन्‍द्रित है।

हाल के वर्षों में भारत अफ्रीका के संबंधों में तेज़ी से विस्तार हुआ है। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने युगांडा की संसद को संबोधित करते हुए, इस क्षेत्र में भारतीय कूटनीति के सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर रेखांकित किया था।

हाल के वर्षों में 17 नए अभियानों के शुरू होने और लगभग 100 अरब डॉलर के व्यापार के साथ, यह साझेदारी निरंतर तेज हो रही है। इस क्षेत्र में 30 लाख से अधिक प्रवासी भारतीय हैं। जी-20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करना इस महाद्वीप के साथ जुड़ाव के प्रति भारत की प्राथमिकताओं को दर्शाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अंगोला और बोत्सवाना यात्रा इसी स्थायी जुड़ाव की एक कड़ी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *