राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को बहुप्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कहानी कहने और अभिनय में उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएँगे। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार हिंदी फिल्म ’12वीं फेल’ को दिया जाएगा, जबकि सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में, अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए और अभिनेता विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। सुदीप्तो सेन की ‘द केरला स्टोरी’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि हिंदी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। शिल्पा राव को हिंदी फिल्म ‘जवान’ और पी.वी.एन.एस. रोहित को तेलुगु फिल्म ‘बेबी’ के गीतों के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…