राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात के केवडि़या में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एकता नगर में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करने का कार्यक्रम है।
विश्व की सबसे बड़े स्मारक स्टैचू ऑफ यूनिटी का दौरा करने के बाद राष्ट्रपति ने आज एकता नगर में जंगल सफारी के जरिए वहां की विविधता भरी वन्य जीवन सृष्टि का आनंद लिया। उन्होंने केवड़िया में गुजरात के सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर डैम का भी दौरा किया और प्रशिक्षुओं से बातचीत भी की। शाम को राष्ट्रपति अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे और उत्तीर्ण छात्रों को संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान लगभग 430 छात्रों को विभिन्न डिजाइन विषयों में डिग्री प्रदान की जाएगी।
भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…
यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…
भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…