राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अयोध्या (उत्तर प्रदेश) का दौरा किया। राष्ट्रपति ने प्रभु श्री राम मंदिर के दर्शन और आरती की। दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति ने एक ट्वीट साझा करते हुए कहा कि उन्हें प्रभु श्री राम के दिव्य बाल स्वरूप को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारतीय समाज और संस्कृति के आदर्शों का जीवंत प्रतीक है। राम मंदिर लोगों को सभी के कल्याण हेतु काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया और सभी नागरिकों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इससे पहले महामहिम राष्ट्रपति ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर दर्शन व आरती की। राम मंदिर जाने से पहले वह सरयू नदी के घाट पर आरती में भी शामिल हुईं।
महामहिम राष्ट्रपति ने कुबेर टीला में भी पूजा अर्चना की और दिव्य पक्षी जटायु की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जो हमारी परंपरा में देवताओं, मनुष्यों और अन्य प्राणियों के बीच सामूहिक कल्याण के मूल्यों के प्रतीक के रूप में बेहद पूजनीय हैं।
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…