भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्‍ट्रपति भवन में राज्‍यपालों के दो दिवसीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से राष्‍ट्रपति भवन में दो दिन के राज्‍यपाल सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगी। राष्‍ट्रपति की अध्यक्षता में राज्‍यपालों का यह पहला सम्मेलन होगा।

सभी राज्‍यों के राज्‍यपाल इस बैठक में शामिल होंगे। उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेन्‍द्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान अश्विनी वैष्‍णव और मनसुख मांडविया सहित कई केन्‍द्रीय मंत्री सम्‍मेलन में भाग लेंगे। नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

सम्‍मेलन की कार्यसूची में तीन आपराधिक कानूनों का कार्यान्‍वयन, उच्‍च शिक्षा में सुधार और विश्‍वविद्यालयों की मान्यता तथा चयनित क्षेत्रों के विकास का मुद्दा शामिल होगा। अभियानों में राज्‍यपालों की भूमिका और राज्‍य में विभिन्‍न केन्‍द्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्‍वय सहित कईं अन्‍य महत्‍वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

44 मिनट ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

1 घंटा ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

1 घंटा ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

13 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

13 घंटे ago