राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से अपने गृह राज्य ओडिशा की छह दिन की यात्रा रहेंगी। वे आज शाम भुवनेश्वर पहुंचेंगी। वे खुर्दा, जाजपुर, बालेस्वर, पुरी और मयूरभंज जिलों में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अगले कुछ दिनों में ओडिशा में कई धार्मिक, शैक्षणिक और विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। कल, राष्ट्रपति जाजपुर में मां बिरजा मंदिर में पूजा–अर्चना करेंगी और नाभि गया में अनुष्ठान करेंगी। इसी महीने 6 तारीख को, वह ब्लैक स्वान समिट इंडिया में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर लौटने से पहले आदिवासी महिलाओं और युवा समूहों के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति इस महीने की 7 तारीख को भुवनेश्वर से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम…
आईएनसीओआईएस ने समुद्री क्षेत्रों पर अल नीनो के संभावित प्रभावों को उजागर करने के लिए…
खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की हाल की नीलामी के सफल समापन…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड (लक्ष्य) में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण के…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत…