insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मथुरा के दानघाटी मंदिर में प्रार्थना और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश दौरे के तीसरे और अंतिम दिन आज मथुरा के गोवर्धन में दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पारंपरिक गोवर्धन परिक्रमा भी की।

राष्ट्रपति ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने वृंदावन के इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने कल रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैंसर के निदान और उपचार के लिए विशेष ब्लॉक का भी उद्घाटन किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *