राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 प्रदान किए। ये पुरस्कार हर वर्ष खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। राष्ट्रपति ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 भी प्रदान किए।
वर्ष 2025 के लिए कुल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति ने एथलीट तेजस्विन शंकर और प्रियंका गोस्वामी, शतरंज खिलाड़ी दिव्या जितेंद्र देशमुख, हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल और कबड्डी खिलाड़ी पूजा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। फुटबॉल खिलाड़ी इसाया अरुमैनायगम को लाइफटाइम श्रेणी में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा, उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परवीर सिंह, छोटे लाल यादव और नेहा नंदकुमार चव्हाण को नियमित श्रेणी में, जबकि धर्मेंद्र सिंह यादव और वीरेंद्र कुमार को लाइफटाइम श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया।
खेलों को बढ़ावा देने और उनके विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।बलजीत कौर और रिमो साहा सहित चार लोगों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
औषध विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 17 अक्टूबर, 2026 को…
आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को 'छठ महापर्व' की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…
देश के विभिन्न हिस्सों में आज चार दिन की छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के…
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर…
भारत ने क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है,…