प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने आज फोन कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत- संयुक्त अरब अमीरात व्यापक रणनीतिक साझेदारी और गहरा बनाने के उपायों पर चर्चा की।
राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स सम्मेलन के सफल आयोजन पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में युवराज शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स में हासिल सकारात्मक परिणामों में संयुक्त अरब अमीरात के सहयोग और साझेदारी की सराहना की।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में निरंतर सहयोग और समन्वय की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…
सर्वोच्च न्यायालय ने डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्य फायदों सहित फॉर्मास्युटिकल कंपनियों…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…