भारत

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ईस्‍टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्‍ट्रपति,उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ईस्‍टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि ईसामसीह का जीवन सत्‍य, न्‍याय तथा करूणा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्‍होंने लोगों से ईसामसीह के त्‍याग और प्रेम के संदेश को जीवन में आत्‍मसात करने की अपील की।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा कि ईस्‍टर का त्‍यौहार नई आशा और नयी शुरुआत का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि ईसामसीह की करूणा,क्षमा और सेवा सेवा का संदेश सांमजस्‍यपूर्ण समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त करता हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि ईस्‍टर का त्यौहार नई उम्मीद और नई शुरुआत की भावना का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि ईसा मसीह का सेदश मानवता को प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

9 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

9 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

11 घंटे ago