insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi had a telephonic conversation with Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake
अंतर्राष्ट्रीय भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ टेलीफोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

प्रधानमंत्री ने चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका में हुई जान-माल की हानि और व्यापक तबाही पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत का पूरा समर्थन और एकजुटता श्रीलंका के लोगों के साथ है।

राष्ट्रपति दिसानायके ने आपदा के समय भारत की सहायता के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और बचाव दलों और राहत सामग्री की त्वरित तैनाती की सराहना की। उन्होंने भारत की समय पर और प्रभावी जवाबी कारवाई के लिए श्रीलंका के लोगों की ओर से भी सराहना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति दिसानायके को ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को भारत द्वारा निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत संकट में फंसे लोगों को बचाव और राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत, अपने विज़न, महासागर और ‘प्रथम जवाबी कारवाई करने वाला’ के रूप में स्थापित स्थिति के अनुसार, आने वाले दिनों में श्रीलंका द्वारा पुनर्वास प्रयासों को शुरू करने, सार्वजनिक सेवाओं को बहाल करने और प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका की पुनर्स्थापना की दिशा में काम करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करता रहेगा।

दोनों राजनेताओं ने निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *