भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान अलग से सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान अलग से सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान स्वीकृत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप के अंतर्गत हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आर्थिक सहयोग, कौशल विकास, डिजिटलीकरण, सतत विकास, संपर्क सुविधा, स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग तथा जन-संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित आठ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान की आगामी अध्यक्षता के लिए सिंगापुर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग को इसकी सफलता के लिए भारत की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Editor

Recent Posts

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने हरदीप सिंह पुरी को शपथ दिलाई

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने…

8 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर…

10 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनीला में आयोजित 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया…

15 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मनीला में आयोजित 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मनीला में आयोजित 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) को…

17 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग…

7 घंटे ago