भारत

प्रधानमंत्री मोदी 17-18 जनवरी को असम का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17-18 जनवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। वे 17 जनवरी को शाम लगभग 6 बजे गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री 18 जनवरी को सुबह लगभग 11 बजे, 6,950 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे और नागांव जिले के कलियाबोर में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाडि़यों के परिचालन का उदघाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री का गुवाहाटी में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत के उत्‍सव ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ” बागुरुम्बा दोहो 2026″ में भाग लेंगे। इस अवसर पर, बोडो समुदाय के 10 हजार से अधिक कलाकार एक साथ बागुरुम्बा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के 23 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों के कलाकार भाग लेंगे।

बागुरुंबा बोडो समुदाय के लोक नृत्यों में से एक है, जो प्रकृति से प्रेरित है। यह नृत्य खिलते फूलों का प्रतीक है और मानव जीवन तथा प्राकृतिक जगत के बीच सामंजस्य दर्शाता है। पारंपरिक रूप से युवा बोडो महिलाएं यह नृत्य करती हैं जिसमें पुरुष संगीतकार के रूप में संगत करते हैं। यह नृत्‍य तितलियों, पक्षियों, पत्तियों और फूलों की नकल करते हुए कोमल, प्रवाहमय गतियों से परिपूर्ण होता है। नृत्‍य प्रदर्शन आमतौर पर समूहों में आयोजित किए जाते हैं, जो वृत्त या पंक्तियां बनाकर दृश्य सुंदरता बढ़ाते हैं।

बागुरुम्बा नृत्य का बोडो लोगों के लिए गहरा सांस्कृतिक महत्व है। यह शांति, उर्वरता, आनंद और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है और बोडो नव वर्ष ब्विसागु और डोमासी जैसे त्योहारों से निकटता से जुड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री का कलियाबोर में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना (राष्‍ट्रीय राजमार्ग-715 के कलियाबोर-नुमालीगढ़ खंड के 4-लेन निर्माण) का भूमि पूजन करेंगे। 86 किलोमीटर लंबी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर्यावरण अनुकूल राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना है। इसमें 35 किलोमीटर का एलिवेटेड वन्‍यजीव गलियारा शामिल होगा जो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरेगा, साथ ही 21 किलोमीटर का बाईपास खंड और राष्‍ट्रीय राजमार्ग-715 के मौजूदा राजमार्ग खंड का 30 किलोमीटर तक विस्तार कर इसे दो लेन से उन्‍नत कर चार लेन का बनाया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य पार्क की समृद्ध जैव विविधता सुरक्षित रखना और क्षेत्रीय संपर्क बेहतर बनाना है।

यह परियोजना नागांव, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों से होकर गुजरेगी और ऊपरी असम, विशेष रूप से डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से संपर्क बेहतर बनाएगी। यह उच्‍च वन्यजीव गलियारा जानवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करेगा और मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी लाएगा। इससे सड़क सुरक्षा में सुधार तथा यात्रा समय और दुर्घटना में कमी आएगी। इससे यात्री और माल यातायात सुगम होगा। परियोजना के अंतर्गत, जाखलबंधा और बोकाखाट में बाईपास विकसित किए जाएंगे, जिससे शहरों में भीड़भाड़ कम करने, शहरी आवागमन बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों का जीवन स्तर सुधारने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस नामक दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाडि़यों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई रेल सेवाएं पूर्वोत्तर और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत बनाएंगी जिससे सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकेगी।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

2 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

2 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

2 घंटे ago