भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नॉर्वे के ओस्लो पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नॉर्वे के ओस्लो पहुंच गए हैं। प्राधानमंत्री मोदी का ओस्‍लो में पारंपरिक तरीके से स्‍वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनस गहर स्‍तुर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। हमारी संवाददाता ने बताया कि यह दौरा नॉर्डिक देशों के साथ भारत के संबंधों को गति प्रदान करेगा।

आज प्रधानमंत्री नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम और रानी सोन्या से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरेर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान शिखर सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। कल, प्रधानमंत्री तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वर्तमान में भारत और पांच नॉर्डिक देशों के बीच व्यापार का मूल्य 19 अरब डॉलर है। व्यापार के प्रमुख क्षेत्रों में नवाचार, रक्षा, आर्कटिक और जन संपर्क जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

9 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

9 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

9 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

23 घंटे ago