भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने चारों सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला शहर और इस समूह के बीच ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चारों देशों के अधिकारियों की पहली बैठक वर्ष 2007 में इसी शहर में हुई थी। वर्ष 2017 में मनीला में ही क्वाड संवाद को फिर से शुरू किया गया था। ऐसे में इस ऐतिहासिक शहर में एक बार फिर क्वाड की बैठक होना साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्य देशों के बीच लगातार हो रहे उच्चस्तरीय विचार-विमर्श का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जनवरी से अब तक चारों देशों के विदेश मंत्रियों की पांच बैठकें हो चुकी हैं। यह इस साझेदारी के प्रति उनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

क्वाड के प्रति भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है, इसका उद्देश्य पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चारों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला, उभरती प्रौद्योगिकियों और आपदा प्रबंधन सहित कई क्षेत्रों में सहयोग है।

क्वाड देशों की बैठक फिलीपींस की राजधानी मनीला में चल रही है। क्‍वाड के चारों देश भारत, अमरीका, जापान और ऑस्‍ट्रेलिया के नेता बैठक में शामिल हैं। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मनीला और क्वाड के बीच लंबे समय से विशेष संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक शहर में आज एक बार फिर क्वाड की बैठक होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझेदारी के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि क्वाड के फिर से सक्रिय होने के बाद से इसके सदस्यों के बीच सहयोग लगातार बढ़ा है और उनकी मित्रता और गहरी हुई है। उन्होंने कहा कि ये चारों देश स्वतंत्र, मुक्‍त और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार प्रमुख स्तंभ हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि क्‍वाड देशों के बीच अच्‍छे संबंध हैं और वे क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक कूटनीति के मुद्दों पर मिलकर काम करते हैं।

Editor

Recent Posts

MoRTH ने NH-44 और NH-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर सड़क के ऊपर पुल, फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास बनाने की मंजूरी दी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर…

12 मिनट ago

ICAR और विकासशील देशों के लिए RIS ने नई दिल्ली में विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस)…

20 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति…

23 मिनट ago

राष्ट्रपति ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के वर्ष भर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोहों का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास JIMEX 2026 में भाग लिया

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने 13-14 नवंबर 2026 को जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल…

3 घंटे ago

भारत और स्वीडन ने निम्न-कार्बन औद्योगिक रूपांतरण को गति देने के लिए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में LeadIT 3.0 का शुभारंभ किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज तुर्किये के अंताल्या में…

3 घंटे ago