मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रौद्योगिकी कम्पनियों के प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारियों(CEO) के साथ राउंड टेबल बैठक की

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रौद्योगिकी कम्पनियों के प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारियों(CEO) के साथ राउंड टेबल बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “न्यूयॉर्क में प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ एक उपयोगी राउंड टेबल बैठक हुई, जिसमें प्रौद्योगिकी, नवाचार और अन्य पहलुओं पर चर्चा हुई। इस क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर भी प्रकाश डाला गया। भारत के प्रति अपार आशावाद देखकर मुझे खुशी हुई।”

प्रधानमंत्री मोदी ने CEO राउंड टेबल मीटिंग में कहा, “पिछले साल जब मैं वाशिंगटन आया था तब मैं एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था तब भी मुझे आपमे से कई साथियों से मिलने का मौका मिला था। आज एक साल बाद यहां दुनिया के बड़े-बड़े इन्नोवेटर के साथ बैठक कर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। जो उर्जा और उत्साह देख रहा हूं और भारत के प्रति एक भरोसा देख रहा हूं, यह हमें बेहद सुखद लग रहा है। हम चाहते हैं कि आप जिस दुनिया में काम करते हैं और जानते हैं ऐसे में अगर आपके सुझाव आते हैं तो वह अहम होते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “21वीं सदी में तकनीकी संचालित है। ऐसे समय में सिर्फ तकनीक और लोकतंत्र का संतुलन बहुत ज़रूरी है क्योंकि लोकतांत्रिक मूल्य और तकनीक का मेल मानव कल्याण की गारंटी देता है। भारत एक ऐसा देश है जिसके पास प्रतिभा, लोकतंत्र और मार्केट है, ऐसी गोल्डन ऑपर्च्युनिटी नायाब होती है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले दशक में भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को लेकर आगे चला है। आज का भारत महत्वाकांक्षी सपने देखता है और उन्हें पूरा करने का भरसक प्रयास भी करता है। मेरे इस तीसरे कार्यकाल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न प्रौद्योगिकी कंपनियों के CEO के साथ राउंड टेबल मीटिंग में कहा, “आज हमारा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 150 बिलियन डॉलर से अधिक का है। हमारा लक्ष्य इसे 2030 तक 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने का है। इन लक्ष्यों को पाने के लिए हम इंडस्ट्री के साथ जितना सहयोग हो सकता है वह करने के लिए तैयार हैं। भारत में 500 मिलियन से ज़्यादा वर्किंग पापुलेशन है, भारत की औसतन आयु 28 साल है। हमारा यूथ स्टीम की पढाई में काफी रुचि ले रहा है खासकर बेटियां इन क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। यूथ की ट्रेनिंग और अपस्केलिंग ज़रूरी है।”

Editor

Recent Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर करने के लिए DPIIT ने फुटवियर संबंधी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन किया

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…

5 घंटे ago

लोकायन 26: INS सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…

6 घंटे ago

QCI और NSIC ने लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…

6 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हैदराबाद के बिबीनगर स्थित एम्स की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

6 घंटे ago