प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की है, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “आज, हम स्वच्छ भारत के 10 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है। मैं उन सभी को सलाम करता हूँ, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए काम किया है!”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर देश के युवाओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज नागरिकों से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेने का भी आग्रह किया, जिससे स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “गांधी जयंती पर आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बना। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी। #10YearsOfSwachhBharat “
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…
भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…
भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…
रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…