चुनाव

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी। आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का मसौदा 5 अगस्त को और अंतिम मतदाता सूची इस वर्ष 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। अशोक कुमार ने बताया कि बूथ स्तर के अधिकारी -बीएलओ 30 जून से दिल्ली की मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।

कमीशन की तरफ से दिल्‍ली में एआईआर टाइम शिड्यूल लॉच हो चुका है, जोकि 20 जून से शुरू होगा और सात अक्‍टूबर को हमारा फाइनल इलेक्‍टोरोल पब्लिश होगा, तो इसपे हाऊस टू हाऊस विजिट है बीएलओज़ की, वो हमारी 30 जून से शुरू होगी और 29 जुलाई तक चलेगी। इस हाऊस टू हाऊस शिड्यूल में बीएलओ हर इलेक्‍टर के यहां जाएंगे, जो भी उनका एड्रेस इलेक्‍टोलर रोल में है और दो फॉर्म लेके जाएंगे, इनोमरेशन फार्म। एक फार्म में इलेक्‍टर ने अपनी डिटेल भरनी है और अपने पास रखना है। दूसरा फॉर्म भरके बीएलओ को दे देना है और दोनों फॉर्म पर बीएलओ काउंटर साइन करेंगे, एक्‍नोलॉजमेंट के लिए।

दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदाताओं को भरे हुए जनगणना प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। अशोक कुमार ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया के हर चरण में जांच-पड़ताल की व्यवस्था है।

एसआईआर का मुख्य उ‌द्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक, मतदाता सूची से न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। मतदाताओं की भागीदारी को सुगम बनाने के लिए, जागरूकता अभियान और विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि मतदाताओं को, जनगणना प्रपत्र जमा करने में, सहायता मिल सके। आम जनता की सुविधा के लिए दिल्ली में वर्ष 2002 में हुए, अंतिम विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची, आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस प्रक्रिया में, एक अक्टूबर तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी मतदाताओं को शामिल किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया के हर चरण में, जांच की व्यवस्था रहेगी और राजनीतिक दलों को बूथ स्तर के एजेंटों के माध्यम से, इसमें शामिल किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

14 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

16 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

16 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

16 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

16 घंटे ago