बिज़नेस

तिमाही नतीजों से पहले बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 27 अंक के मामूली नुकसान में रहा। निवेशकों ने कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों से पहले प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली की। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 27.43 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,897.34 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में इसमें अच्छी तेजी थी और यह 245.32 अंक चढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 80,170.09 अंक तक चला गया था। लेकिन बाद में प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से यह नीचे आया और एक समय 460.39 अंक तक लुढ़क गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8.50 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,315.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 24,402.65 अंक तक गया और नीचे में 24,193.75 अंक तक आया।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, नेस्ले, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। लाभ में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और टाइटन शामिल हैं।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर कंपनी के नतीजों से पहले 0.33 प्रतिशत चढ़ा। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद परिणाम जारी किया। कंपनी का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान आय 5.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62,613 करोड़ रुपये रही है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी कारोबार के दौरान तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को उल्लेखनीय रूप से बढ़त में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 583.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.26 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने JPSC परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेसीसीएसपीई) में कथित अनियमितताओं की सीबीआई…

11 घंटे ago

भारत के मुक्त व्यापार समझौते वैश्विक व्यापार के लगभग 75% हिस्से को कवर करेंगे: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कम से कम 8-9…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्‍च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज जारी किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में देश का…

11 घंटे ago

AIIA ने आयुर्वेद-आधारित मातृ स्वास्थ्य एवं कल्‍याण सहायता को मजबूत करने के लिए “गर्भिनी मित्र” पाठ्यक्रम शुरू किया

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), जो आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त…

11 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने कारोबारी सुगमता यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ावा देने, नियामक प्रक्रियाओं…

11 घंटे ago