अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी

बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी हैं। बलूच यकजेहती समिति के अनुसार, केच ज़िले के सहाकी बलगातर क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे राजमार्ग पर एक परिवार ने अपने परिजन की कथित जबरन गुमशुदगी के बाद धरना प्रदर्शन किया और उसकी सुरक्षित रिहाई की मांग भी की है।

24 वर्षीय किसान अबिदीन बलूच को रविवार शाम किलखोर रोड से कथित तौर पर उठा लिया गया था। इसके बाद से परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन जबरन गुमशुदगी को समाप्त करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग के लिए है। इस बीच, बलूच वॉइस फॉर जस्टिस ने कहा है कि ऐसी घटनाएं मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और परिवारों को न्याय से वंचित करती हैं। मानवाधिकार संगठनों ने यह भी बताया कि ग्वादर जिले में हाल ही में सुरक्षा बलों की छापेमारी के दौरान एक नाबालिग सहित चार लोगों को भी कथित तौर पर हिरासत में लिया गया था।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

4 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

8 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

8 घंटे ago