पंजाब पुलिस ने कल लुधियाना में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी-आईएसआई समर्थित एक पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल के दो आरोपी पुलिस कार्रवाई में घायल हुए हैं।
लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने खुलासा किया कि दोनों को उनके विदेशी आकाओं ने पंजाब में शांति भंग करने के लिए सरकारी इमारतों और अन्य जगहों पर ग्रेनेड हमले करने का काम सौंपा थाI उनके पास से दो चीन में बने हथगोले, 5 अत्याधुनिक पिस्तौले और लगभग 50 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके तीन साथी पहले से ही लुधियाना पुलिस की हिरासत में हैं। उनमें से एक आरोपी मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी के लिए ज़िम्मेदार का साथी था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।…
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…
ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…