भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का पिछले दो साल से चला आ रहा खिताब का इंतजार और लंबा हो गया क्योंकि उन्हें मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में रविवार को यहां विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज चीन की वांग झी यी से हार का सामना करना पड़ा।
पीवी सिंधू ने कहा कि मलेशिया मास्टर्स फाइनल में चीन की वांग झि यि से हारने के बावजूद अगले टूर्नामेंट के लिए उनका मनोबल बढ़ेगा। सिंधू का लक्ष्य पेरिस ओलंपिक में तीसरा पदक हासिल करना है, वह रविवार को यहां 79 मिनट तक चले महिला एकल फाइनल में दुनिया की सातवें नंबर की चीन की खिलाड़ी से 21-16, 5-21, 16-21 पराजित हो गयीं। विश्व रैंकिंग में 15वें नंबर पर काबिज सिंधू ने कहा, ‘‘निराशाजनक है कि मैं उम्मीद के अनुरूप नतीजा हासिल नहीं कर सकी।
भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…
रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…
भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…