केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत-नेपाल मैत्री यात्रा पर्यटक रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेल के माध्यम से पर्यटक भारत और नेपाल सीमा पर स्थित धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन-आईआरसीटी द्वारा शुरू किए गये इस यात्रा पैकेज में पर्यटक भारत और नेपाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। 10 दिन के सफर के दौरान यात्री भारत में अयोध्या, वाराणसी, सीतामढ़ी और नेपाल में जनकपुर, काठमांडू और पोखरा के धार्मिक स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर सकेंगे।
पर्यटकों की सुविधा और उनके अनुभव को यादगार बनाने के लिए आई आर सी टी सी के टूर मैनेजर भी इस यात्रा में यात्रियों के साथ रहेंग। इस अनूठी पर्यटन पहल से भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंध में और मजबूती आयेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…