रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक शुरू हो जाएगा। नवी मुंबई में घनसोली और शिलफाटा सुरंगों के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस सुरंग के निर्माण को बुलेट ट्रेन परियोजना में महत्वपूर्ण बताया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि परियोजना में 320 किलोमीटर लंबा पुल बनकर तैयार है। साबरमती सुरंग का निर्माण कार्य पूरा होने को है।
करीब-करीब मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट में 320 किलोमीटर का ब्रिज का पोर्शन कंप्लीट हो गया है। इस प्रोजेक्ट के बनने से मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में माननीय प्रधानमंत्री जी का जो संकल्प है, उससे मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा हम सब के लिए कंफर्टेबल 2 घंटे 7 मिनट की यात्रा हो जाएगी।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…