रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्बों का निरीक्षण किया
रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्बों का निरीक्षण किया। रेल मंत्रालय ने कहा कि इन डिब्बों को यात्रियों के आराम, सौंदर्य और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है।
मंत्रालय ने बताया कि इन डिब्बों को विशिष्ट आंतरिक रंग थीम से सुसज्जित किया गया है। इसमें पीवीसी फर्श, सीट और बर्थ रेक्सिन, स्नैक टेबल, पर्दे और शौचालय क्षेत्रों जैसे प्रमुख घटकों में समन्वित रंगों का उपयोग किया गया है।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और यात्रियों की सुरक्षा तथा सुविधा बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए लगभग पंद्रह सौ ए.आई. कैमरे लगाए जाएंगे।





