भारत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात हुई भगदड़ की उच्च स्तरीय जांच शुरू; मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हुई

रेलवे के प्रधान मुख्‍य वाणिज्यिक प्रबंधक नरसिंह देव और प्रधान मुख्‍य सुरक्षा आयुक्‍त पंकज गंगवार कल रात नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए गठित समिति का हिस्‍सा होंगे। समिति ने जांच के लिए नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन की पूरी वीडियो फुटेज मांगी है। दिल्‍ली पुलिस ने भी भगदड़ से पहले के घटनाक्रम का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्‍लेषण करेगी।

घटना पर राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने शोक व्‍यक्‍त किया है।

उत्तर रेलवे ने इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना में मारे गए बिहारवासियों के निकट संबंधी को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

इस बीच, भगदड की इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्‍या 18 हो गई है। मृतकों में 11 महिलाएं और पांच बच्‍चे हैं। कई लोग घायल भी हैं। भगदड़ से पहले, स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। घायलों को नई दिल्‍ली के लोक नारायण जयप्रकाश अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अस्‍पताल के हेल्‍पलाइन नम्‍बर हैं- 9873 – ‍6170 – 28 और 011-2350- 1207.

Editor

Recent Posts

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…

2 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज लखनऊ में

क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…

2 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन दोहराया

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…

2 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…

3 घंटे ago

भारत-जापान संयुक्त ऋण तंत्र (जेसीएम) के लिए परिचालन नियमावली का संयुक्त रूप से शुभारंभ

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…

3 घंटे ago