मध्य रेलवे त्योहारों के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए आगामी दिनों में करीब आठ हजार विशेष रेलगाडियां चलाएगा। रेलवे ने एक से 19 अक्तूबर के बीच त्योहारों के मौसम में यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए चार हजार विशेष रेलगाडियां चलाई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का निरीक्षण किया और त्योहारी सीज़न के दौरान यात्रियों सुविधाओं की समीक्षा की। दिवाली और छठ पूजा के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय रेलवे इस वर्ष 12 हज़ार से ज़्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान संचालित सात हजार सात सौ 24 ट्रेनों से उल्लेखनीय वृद्धि है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…