भारत

रेलवे मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित अधिक संख्‍या को देखते हुए महाकुंभ के लिए 150 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाएगा

प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने मौनी अमावस्‍या के अवसर पर महाकुंभ में श्रृद्धालुओं की संभावित अधिक संख्‍या को देखते हुए 150 स्‍पेशल मेला ट्रेन चलाने की व्‍यापक योजना बनाई है। यह विशेष रेलगाडियां प्रयागराज के सभी नौ स्‍टेशनों से चलाई जाएंगी ताकि श्रृद्धालु सुगमता से यात्रा कर सकें।

मेला प्राधिकरण ने अनुमान लगाया है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर लगभग 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने की उम्मीद है। इनमें से लगभग 20 प्रतिशत श्रद्धालुओं के ट्रेन से यात्रा करने की उम्मीद है। विशेष ट्रेन चलाने के अलावा मंडल ने यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कलर कोडेड टिकटिंग और अतिरिक्त आश्रय की व्यवस्था भी है।

इन तैयारी के साथ प्रयागराज रेल मंडल का लक्ष्य मौनी अमावस्या पर लगभग हर 4 मिनट में एक रेलगाड़ी चलाने की योजना है। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने कहा कि प्रयागराज रेल मंडल महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार है। महाकुंभ के दौरान अब तक नौ करोड़ 73 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

11 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

11 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

11 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

14 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

14 घंटे ago