भारत

राजस्थान मंत्रिमंडल ने जबरन धर्म परिवर्तन रोकने के लिए विधेयक के प्रारूप को स्‍वीकृति दी

राजस्थान मंत्रिमंडल ने जबरन धर्म परिवर्तन रोकने के लिए विधेयक के प्रारूप को स्‍वीकृति दे दी है। ‘राजस्थान गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध विधेयक 2024’ आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्‍तुत किया जाएगा। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि विधेयक के अनुसार किसी भी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन करने के लिए 60 दिन पहले जिला मजिस्ट्रेट को आवेदन देना होगा। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन जबरन या किसी प्रलोभन में होने पर आवेदक को इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।

जोगाराम पटेल ने कहा कि इस विधेयक के कानून बन जाने के बाद कोई भी व्यक्ति या संस्था गलत बयानी, धोखाधड़ी, बल और अनुचित प्रभाव के इस्तेमाल से किसी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन नहीं करा सकेगा। राज्य मंत्रिमंडल ने औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए 9 नई नीतियों, 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन, बीकानेर और भरतपुर में विकास प्राधिकरणों के गठन के लिए अध्यादेश लाने तथा राजस्थान सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम-2017 में संशोधन सहित कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

7 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

18 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

18 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

20 घंटे ago