राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से हराकर 24 मई को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में जगह बनायी जिसमें उसकी भिड़ंत चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद से होगी।
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रयास से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आठ विकेट पर 172 रन ही बनाने दिये।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से हराने के बाद कहा कि जीत की लय में वापसी करना महत्वपूर्ण है। राजस्थान रॉयल्स ने इस जीत से 24 मई को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में जगह बनायी जहां उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। सैमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘कभी काफी बुरे दिनों होंगे तो कभी अच्छे दिन। लेकिन जीत की लय में वापसी करना महत्वपूर्ण है। ’’ राजस्थान रॉयल्स को पिछले लगातार मैच में हार का सामना करना पड़ा है, इस बारे में सैमसन ने कहा, ‘‘पिछले चार-पांच मैचो में हमारे पास लय नहीं थी।
उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…
आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…
अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…
यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…
कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…
भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…