मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने निरंतर प्रयासों की श्रृंखला में, केंद्रीय मादक द्रव्य ब्यूरो (सीबीएन), जयपुर ने विदेशी डाकघर (एफपीओ), जयपुर में थाईलैंड से प्राप्त एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे (चरस) की जब्ती की है।
ऑपरेशन के दौरान जब्त किया गया हाइड्रोपोनिक गांजा (चरस) थाईलैंड से प्राप्त एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल में मादक पदार्थों के छिपाने की संभावना के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सीबीएन, जयपुर के अधिकारियों ने एक टीम का गठन किया और संदिग्ध पार्सल की जांच और तलाशी के लिए विदेशी डाकघर, जयपुर के लिए रवाना हुए।
पार्सल की विस्तृत जांच के दौरान, अधिकारियों ने देखा कि कार्टन के अंदर केक के कई पैकेट और अन्य सामान रखे गए थे। आगे की जांच पर, हाइड्रोपोनिक गांजा (चरस) 29 केक के पाउच में छिपा हुआ पाया गया, जिसे अन्य केक के पैकेट और सामान के साथ मिलाकर तस्करी की गई वस्तु को छिपाने का प्रयास किया गया था।
छिपाए गए पदार्थ को सावधानीपूर्वक बरामद किया गया और वजन किया गया। हाइड्रोपोनिक गांजे (चरस) की कुल मात्रा 1.080 किग्रा पाई गई।
बरामद की गई तस्करी की गई वस्तु को उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मादक द्रव्य और मनोसक्रियक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। यह जब्ती अंतरराष्ट्रीय डाक कंसन्मेंट के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयासों का पता लगाने और ऐसे तस्करी की गई वस्तुओं को उनके इच्छित गंतव्य तक पहुंचने से रोकने में केंद्रीय मादक द्रव्य ब्यूरो की निरंतर सतर्कता और समन्वित प्रयासों को दर्शाती है।
सीबीएन अंतरराष्ट्रीय कंसन्मेंट पर करीब से नजर रख रहा है और मादक द्रव्यों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर उचित कार्रवाई कर रहा है। मामले में आगे की जांच अभी प्रक्रिया में है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित किया। देश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पुरानी विश्व व्यवस्था वैश्विक चुनौतियों का सामना करने…
तिब्बत में कल शाम रिएक्टर पैमाने पर 7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से करीब…
भारत और उज्बेकिस्तान ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों और चुनौतियों से निपटने…
उत्तर प्रदेश में 11, बिहार में आठ, महाराष्ट्र में पांच और कर्नाटक में विधान परिषद…
एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली…