भारत

रक्षा राज्य मंत्री ने माउंट एवरेस्ट शिखर पर सफल चढ़ाई करने वाले एनसीसी अभियान दल के साथ बातचीत की

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 11 जून, 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने वाले अभियान दल के साथ बातचीत की। एनसीसी के अभियान दल ने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। बातचीत में एनसीसी कैडेटों ने अपने अनुभव साझा किए और अभियान के दौरान योजना और प्रशिक्षण में मिली सीख की उपयोगिता के साथ ही चुनौतियों का भी उल्‍लेख किया। संजय सेठ ने कैडेटों के प्रयासों और टीम भावना के साथ उनकी शानदार उपलब्धि की सराहना की।

एनसीसी कैडेटों के एवरेस्‍ट शिखर पर पहुंचने का यह तीसरा सफल अभियान था। इससे पहले वर्ष 2013 और 2016 में एनसीसी पर्वतारोहियों ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस बार के अभियान दल में पांच लड़के और पांच लड़कियों सहित दस कैडेट शामिल थे, जिनकी औसत आयु सिर्फ 19 वर्ष थी। इनमें से कई नौसिखिए पर्वतारोही थे। उन्हें अधिकारियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों, प्रशिक्षकों और गैर-कमीशन अधिकारियों के एक दल का सहयोग मिला, जिससे उनका अभियान समन्वित और पेशेवर तौर पर प्रबंधित रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अभियान को 03 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

44 मिनट ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

47 मिनट ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

49 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

52 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

54 मिनट ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

7 घंटे ago