खुदरा मुद्रास्फीति की दर मई महीने में एक वर्ष में सबसे कम 4.75 प्रतिशत पर आ गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति की दर चार दशमलव आठ-तीन प्रतिशत थी।
पिछले महीने खुदरा मुद्रास्फीति की दर मई 2023 के बाद सबसे कम रही और इस वर्ष मार्च से शुरू लगातार तीन महीनों के लिए 5 प्रतिशत से नीचे रही है। मुद्रास्फीति दर में गिरावट प्रमुख वस्तुओं में नरमी या पिछले महीने की तुलना में इसमें कोई बदलाव नहीं होने की वजह से है। भोजन और ईंधन जैसे अस्थिर घटकों को छोड़कर प्रमुख वस्तुओं की महंगाई दर, अब दो दशमलव नौ सात प्रतिशत के नीचे स्तर पर है। वहीं, खाद्य एवं पेय पदार्थों की महंगाई दर सात दशमलव आठ सात प्रतिशत पर बनी हुई है।
वहीं इस वर्ष अप्रैल में देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में पिछले वर्ष के अप्रैल माह की तुलना में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अप्रैल 2023 में औद्योगिक उत्पादन दर 4 दशमलव 6 प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अप्रैल में खनन क्षेत्र में वृद्धि दर अप्रैल 2023 की तुलना में 6 दशमलव सात प्रतिशत अधिक रही।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…