बिज़नेस

RBI ने लगातार 8वीं बार रेपो दर में नहीं किया कोई बदलाव, 6.5 प्रतिशत पर ही रखा बरकरार

रिजर्व बैंक (RBI) ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 6.5 प्रतिशत पर ही रखने का फैसला लिया है। शीर्ष बैंक ने लगातार आठवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया। स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (एसडीएफ) दर 6.25 प्रतिशत पर और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) दर तथा बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर ही रखी गयी है। मौद्रिक नीति समिति ने दो के मुकाबले चार के बहुमत से ये फैसले लिए। समिति ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के साथ-साथ मुद्रास्फीति को लक्ष्य के भीतर रखने पर बल दिया।

शीर्ष बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक 5 जून को शुरू हुई थी। बैठक के बाद निर्णयों की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मुद्रास्फीति और आर्थिक वृद्धि का संतुलन अनुकूल रहा है। उन्‍होंने कहा कि मौद्रिक नीति की प्रतिबद्धता मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत के भीतर रखने की है। श्री दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति सामान्य मानसून के अनुमान के बीच खाद्य मुद्रास्फीति पर नजर बनाए रखेगी। रिजर्व बैंक ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर अनुमान 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

36 मिनट ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

38 मिनट ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

42 मिनट ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

46 मिनट ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

48 मिनट ago