बिज़नेस

RBI ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर 5.25 प्रतिशत किया, GDP वृद्धि अनुमान को 7.3 प्रतिशत किया

रिजर्व बैंक ने आर्थिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए आज ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती करते हुए इसे 5 दशमलव दो-पांच प्रतिशत कर दिया। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने चालू वित्त वर्ष की पाँचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति में इस निर्णय की घोषणा की।

उभरती हुई व्‍यापक आर्थिक स्थितियों और संभावनाओं के विस्‍तृत आकलन के बाद एमपीसी ने सर्वसम्‍मति से नीतिगत रेपो दर को तत्‍काल प्रभाव से 25 आधार अंकों की कटौती करके पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।

इससे आवास, ऑटो और वाणिज्यिक सहित विभिन्न ऋण सस्ते होने की उम्मीद है। यह कटौती उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति के पिछले तीन महीनों से सरकार द्वारा निर्धारित 2 प्रतिशत के निचले स्तर से नीचे रहने के मद्देनजर की गई है।

संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही में दो दशमलव दो प्रतिशत की सौम्य मुद्रास्फीति और आठ प्रतिशत की वृद्धि दर एक दुर्लभ गोल्डीलॉक्स काल का संकेत देती है।

दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर आठ दशमलव दो प्रतिशत हो गई, जो त्योहारी सीज़न के दौरान हुए मज़बूत खर्च से प्रेरित थी, जिसे जीएसटी दरों के युक्तिकरण से और बढ़ावा मिला। इस वर्ष की पहली छमाही में दो दशमलव दो प्रतिशत की सौम्य मुद्रास्फीति और आठ प्रतिशत की वृद्धि दर एक दुर्लभ गोल्डीलॉक्स काल का संकेत देती है।

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए 6 दशमलव 8 प्रतिशत के पहले के विकास अनुमान को बढ़ाकर 7 दशमलव 3 प्रतिशत कर दिया है।

Editor

Recent Posts

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

1 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

5 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

5 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

6 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

6 घंटे ago